महेंद्र भगत की जीत पर आप पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

0 664

करतारपुर 13 जुलाई (जसवंत वर्मा ) :  जालंधर पश्चिम में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार की जीत पर करतारपुर, जालंधर तथा तथा अन्य कई स्थानों पर खुशी की लहर दौड़ गई।जालंधर पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत क़ो उनके साथी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, मंत्री बलकार सिंह तथा अन्य ने भगत का मुंह मीठा करा बधाई दी। इस मौके पर जालंधर से हलका प्रभारी, चेयरमैन, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी मौजूद रहे। करतारपुर में भी महेंद्र भगत की जीत पर खुशी मनाते हुए मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर वरुण बावा,जसविंदर बबला,पंडित अवध शर्मा,राजकुमार अरोड़ा, पार्शद राजविंदर कौर,पार्षद अमरजीत कौर, पार्षद श्याम सुंदर, पार्षद अशोक कुमार, पार्षद तेजपाल सिंह तेजी, भरत शर्मा हेमू, विजय ठाकुर, सनी छाबड़ा, मनु छाबड़ा, नितिन अग्रवाल,गुरदीप सिंह मिंटू,संतोख सिंह नन्द्ररा, ओंकार सिंह बिल्खु, भारत सोंधी,इत्यादि बड़ी गिनती में पार्टी वर्कर मौजूद थे।

Leave A Reply