सरकार ने मेटा के साथ बातचीत में इंस्टाग्राम पर शेयर होने वाले बच्चों के यौन शोषण वाले कंटेंट (CSAM) पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस बातचीत के बाद सरकार ने कार्रवाई भी की है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने इस मुद्दे पर मेटा के साथ सख्त बातचीत की और साफ किया कि CSAM कंटेंट का प्रसार नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है और ऐसे मामलों में कोई ‘सेफ हार्बर (कानूनी सुरक्षा)’ नहीं मिलेगी।

Comments are closed.