राजा दी किंग (राकेश त्रेहन) चंडीगढ़ में पेट्रोल का लगाएंगे लंगर

1

अमृतसर के रहने वाले राकेश त्रेहन, जिन्हें लोग राजा दी किंग के नाम से जानते हैं, अब चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने जा रहे हैं। 18 अगस्त को सेक्टर-10 और सेक्टर-7 स्थित पेट्रोल पंप के बाहर पेट्रोल का लंगर लगाया जाएगा।

इस दौरान दोपहिया और तीन पहिया वाहन चालकों को 500 रुपये का पेट्रोल कूपन दिया जाएगा, जबकि चार पहिया वाहन चालकों को 1000 रुपये का कूपन मिलेगा। राजा दी किंग ने स्वयं इसकी घोषणा की है।

Comments are closed.