पंजाब सरकार ने खोखला बजट पेश किया है: राजविंदर लक्की

0 116

बलाचौर

आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर नवांशहर से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजविंदर लक्की ने कहा कि सरकार द्वारा पेश किया गया बजट पूरी तरह खोखला है। गरीबों, किसानों और व्यापारियों के लिए कुछ भी घोषणा नहीं की गई है. वित्त मंत्री ने पुरानी बातें और पुरानी योजनाएं ही दोहराई हैं. लक्की ने कहा कि वित्त मंत्री कहते हैं कि उनकी सरकार की आमदनी बढ़ी है, लेकिन इसके साथ ही सरकार पर कर्ज भी बढ़ा है, बजट में आम लोगों के लिए ऐसा कुछ नहीं है जिससे यह कहा जा सके कि सरकार ने आम लोगों को कोई तोहफा दिया है. लक्की ने कहा कि जिन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की गई, वे सभी पुरानी हो चुकी हैं। सरकार ने न तो पेंशन में बढ़ोतरी की, न शगुन स्कीम में बढ़ोतरी की और न ही आम लोगों को कोई सुविधा दी. सरकार का यह बजट खोखला बजट है.

Leave A Reply