मानसून सत्र की शुरूआत से पहले सरकार ने बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग

0 119

सरकार ने मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, 21 जुलाई को सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सरकार की मानसून सत्र को सुचारू रूप से चलाने पर सहमति बनाने पर चर्चा की जा सकती है। बता दें कि मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र के दौरान 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।

Leave A Reply