किसान नेताओं को घर में नजर बंद किया

0 116

करतारपुर 24 मई( जसवंत वर्मा ) :  शुक्रवार को जालंधर के पी.ऐ.पी ग्राउंड में पहुंच कर जिला कपूरथला और ब्लॉक करतारपुर के भारतीय किसान यूनियन कादियां ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 11 सवाल किसानी सम्बन्ध मे पूछने थे। लेकिन पी ए पी पहुंचने से पहले ही किसान नेताओं प्रधान जसबीर सिंह लिटां, जिला मीत प्रधान दलबीर सिंह नानकपुर, चरणजीत सिंह काला खेड़ा मीत प्रधान कपूरथला और ब्लॉक करतारपुर के प्रधान बहादुर सिंह मल्लियां को पंजाब पुलिस ने उनके घरों की घेराबंदी करके हिरासत में ले लिया , लेकिन बाकी संगठन दोपहर 1 बजे गुरुद्वारा गंगसर साहिब करतारपुर पहुंचें और करतारपुर चौक पर नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। किसान नेताओं को जालंधर नहीं जाने दिया गया रास्ते में ही रोक लिया गया।

Leave A Reply