चरणजीत सिंह चन्नी भारी मतों से से जीतेंगे –चौधरी

0 156

करतारपुर 21 मई (जसवंत वर्मा) जालंधर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भारी मतों से जीतेंगे यह विचार करतारपुर के पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह ने दर्जन के करीब गांव का दौरा करके कई गांव के पंचों सरपंचों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद कहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव मेनिफेस्टो में महिला आरक्षण 50%, 30 लाख सरकारी नौकरियां देने, न्यूनतम देहाड़ी ₹400 करने, 25 लाख का हेल्थ कवर देने, शिक्षा कर्ज माफ करने, फसलों पर एमएसपी देना तथा 30 लाख नौकरियां देनें की गारंटी दी है। जिससे हर वर्ग खुश है और वह केंद्र में कांग्रेस की सरकार देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि चरणजीत चन्नी भारी मतों से जीतेंगे।

Leave A Reply