नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद – Saahas Samachar

1

 नई दिल्ली

नीदरलैंड ने रूस और यूक्रेन के बीच तनाव को कम करने के लिए भारत की तारीफ की है. नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन दो दिन के भारत दौरे पर आए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत का रूस के साथ बना जुड़ाव नीदरलैंड के लिए एक ‘एडेड वैल्यू’ है। 

बेरेंडसन का मानना है कि भारत अपने रिश्तों का इस्तेमाल कर रूस को यूक्रेन युद्ध खत्म करने और सीजफायर मानने के लिए इंस्पायर कर सकता है।भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और मॉस्को से लगातार संपर्क को लेकर पूछे गए सवाल पर बेरेंडसन ने कहा, ‘हम समझते हैं कि भारत का अपना इतिहास है, दुनिया में उसकी अपनी भूमिका है और उसके अपने रिश्ता हैं। 

‘भारत के साथ अपने रिश्ते को एक अतिरिक्त मूल्य….

उन्होंने आगे कहा, ‘हम वाकई में इसे भारत के साथ अपने रिश्ते के एक अतिरिक्त मूल्य को रूप में देखते हैं कि उसके रूस के साथ संबंध हैं और वो उस रिश्ते का इस्तेमाल ये दिखाने के लिए भी कर सकता है कि रूस को इस युद्ध को खत्म करने और सीजफायर स्वीकार करने की जरूरत है। 

रूस-यूक्रेन युद्ध को पांच साल हो गए हैं. रूस ने यूक्रेनी शहरों और ऊर्जा ढांचे पर हमले बढ़ाए हैं, जबकि अमेरिका की मध्यस्थता वाली शांति वार्ता में कैदियों की अदला-बदली से आगे खास प्रगति नहीं हुई है. ब्लैक सी में कमर्शियल जहाजों पर बढ़ते हमलों के बीच दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध और वहां के हालात पर चर्चा की। 

बेरेंडसन ने अनाज शिपमेंट के सुरक्षित मार्ग की संभावित व्यवस्था के लिए भारत की कोशिशों की तारीफ की और कहा कि युद्ध ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा को प्रभावित किया है। 

सेमीकंडक्टर, व्यापार और साझा चुनौतियों पर बात

रविवार को बेरेंडसन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ पहली विदेश मंत्रियों की बैठक की सह-अध्यक्षता की और भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की. बेरेंडसन ने कहा कि इस साल जयशंकर के साथ उनकी ये छठी मुलाकात है. उन्होंने बताया कि दोनों देश ऊर्जा, सुरक्षा, तकनीक, जल प्रबंधन और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग मजबूत कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, ‘हम एक ही तरह की चुनौतियों से निपट रहे हैं: निर्भरता कैसे कम की जाए, कच्चे माल, तकनीक और ऊर्जा पर रणनीतिक रूप से ज्यादा स्वायत्त कैसे हुआ जाए.’ प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को, जिसके दिसंबर में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, उन्होंने एक अहम कदम बताया। 

बेरेंडसन ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और डच सेमीकंडक्टर कंपनी एएसएमएल (ASML) के बीच हुए समझौता ज्ञापन का भी स्वागत किया. ये समझौता मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान गुजरात के धोलेरा में भारत के पहले वाणिज्यिक 300 मिमी (12-इंच) सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट को समर्थन देने के लिए हुआ था। 

बेरेंडसन ने कहा कि ये सिर्फ दस्तावेज पर साइन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि साझेदारी मजबूत करने की शुरुआत है। 

जयशंकर बोले- आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन साझा चुनौतियां


विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया है और सेमीकंडक्टर, तकनीक, रक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने के साथ जल, कृषि और स्वास्थ्य में पारंपरिक सहयोग जारी रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसी साझा चुनौतियों पर मिलकर काम करना जरूरी है। 

Comments are closed.