खैरागढ़ कलेक्टर ने टोलागांव धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश – Saahas Samachar

3

रायपुर

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम टोलागांव स्थित धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि खरीदी अवधि के दौरान किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल और छायादार स्थान पर बैठने की व्यवस्था बनाए रखें। केंद्र परिसर में धान लेकर आने वाले वाहनों की आवाजाही और उपज उतारने के लिए पर्याप्त जगह रखें, ताकि किसानों को तौल कराने में परेशानी न हो।

कलेक्टर ने कहा कि टोकन की जानकारी लेने या धान बेचने आने वाले किसानों को सरल भाषा में समझाएं कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी पात्र किसानों को उनके सत्यापित पात्र रकबे के आधार पर प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी आदान सहायता मिलेगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने टोकन और तौल की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को तौल की निर्धारित तारीख समय पर बताने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें केंद्र पर अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। 

Comments are closed.