कल दो नौजवान ढकोली हॉस्पिटल के रूम नंबर 3 के इंजेक्शन रूम में घुसे

0 77

कल शाम करीब 7:00 बजे दो नौजवान ढकोली हॉस्पिटल के रूम नंबर 3 में जो की इंजेक्शन रूम है वहां पर घुस गए और जो use सिरिंज होती हैं उनको चुराने की वहां से कोशिश की लेकिन इसी दौरान एक लेडी डॉक्टर जो कि उसे समय ड्यूटी पर तनाव थी उसने उन्हें देख लिया और उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन उन्होंने लेडी डॉक्टर का हाथ झटक के उसे धक्का मार के वहां से फरार हो गए। जिक्र योग यह बात है कि लेडी डॉक्टर जो ड्यूटी पर थी वह प्रेग्नेंट है और ढकोली हॉस्पिटल के डॉक्टर पहले भी सिक्योरिटी को लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं परंतु अभी तक यह मसला उनका हल नहीं हुआ। आज दिन सोमवार से ढकोली हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाना है और उनकी प्रमुख मांगों में हॉस्पिटल की सिक्योरिटी की मांग एक मुख्य मांग है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई और उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी खंगाली और अलग-अलग जगह छापेमारी की और जल्द ही इन दोनों को पकड़ने का विश्वास जताया। मौके पर एडिशनल एसएचओ जसकवलं सिंह सेखों और ढकोली पुलिस के कर्मचारी मौजूद थे। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। देखने योग्य बात यह की ढकोली सरकारी अस्पताल के स्टाफ को सुरक्षा सरकार द्वारा कब तक प्रदान करवाई जाती है। ढकोली हॉस्पिटल के डॉक्टर राजेश पहले भी सुरक्षा की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ चुके हैं और उन्हें उसे समय के डीआईजी ने बाकायदा पत्र देकर भूख हड़ताल खत्म करवाई थी।

Leave A Reply