भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

85

करतारपुर 29 दिसंबर (जसवंत वर्मा ) देश के 14 वे प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय मनमोहन सिंह निधन पर करतारपुर के कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर करतारपुर के कांग्रेसी पार्षद बालमुकुंद बाली के दफ्तर पर इकट्ठे हुए वहां पर पूर्व एसपी राजेंद्र सिंह प्रभारी हल्का करतारपुर कांग्रेस, तथा अन्य वर्कों ने पहले 2 मिनट का मौन धारण किया बाद में स्वर्गीय मनमोहन सिंह की तस्वीर पर फूल मलाये पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि भेट की। पीस अवसर पर राजेंद्र सिंह ने कहा मनमोहन सिंह जी की सरकार में कांग्रेस बहुत मजबूत हुई थी सरदार मनमोहन सिंह कड़े फैसले लेने के लिए जाने जाते थे परमाणु समझौते के लिए उन्होंने सरकार दाव पर लगा दी थी। सरदार मनमोहन सिंह ने बहुत सारे आर्थिक सुधार कर लाल फीता शाही का अंत किया। इस अवसर पर करतारपुर शहर के कांग्रेस प्रधान गोपाल सूद ने कहा स मनमोहन सिंह जैसा प्रधानमंत्री मिलना बहुत मुश्किल है उन्होंने कहा आरटीआई मनरेगा इत्यादि सरदार मनमोहन सिंह की देन है। उन्होंने कहा देश कभी भी सरदार मनमोहन सिंह को नहीं भूल सकता। इस अवसर पर पार्षद बाल मुकंद बाली, जिला महिला कांग्रेस नेता रेनू सेठ, करतारपुर महिला कांग्रेस प्रधान हरबंस कौर, नथी सनोत्रा, नंद सभरवाल, पूर्व पार्षद मनोज कुमार फौजी,स्वर्ण सिंह काला, शक्ति,सोनी, नरेंद्र गिल, लवली, अशोक गांधी, सुरेंद्र पेंटर, पप्पू पहलवान, राजेश सूरी, इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments are closed.