फगवाड़ा फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा दो की मौत महिला घायल

105

फगवाड़ा के फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है जहां जालंधर फगवाड़ा फ्लाई ओवर पर गञे से भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से एक कार अनयंत्रित हो गई इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रहे हैं ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई साथ ही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के एसएचओ पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे ,मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना में रहने वाला परिवार 5 साल पहले ऑस्ट्रेलिया गए अपने बेटे को अमृतसर एयरपोर्ट से लेकर घर लौट रहा था तभी फगवाड़ा फ्लाईओवर पर आगे जा रही गञे से भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे कार के परखचे तक उड़ गए इस दर्दनाक हादसे में दिलप्रीत जो की 5 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से वापस घर लौट रहा था और ड्राइवर जगदीश मसीह की मौके पर ही मौत हो गई ,साथ ही गुरिंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने घटना बारे जानकारी देते हुए सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और हादसे के कर्म की जान शुरू कर दी है .

Comments are closed.