करतारपुर 18 अक्टूबर( जसवंत वर्मा) सुहागानों के पर्व करवा चौथ पर बाजारों में खूब रौनक दिख रही है। सुहागिने खूब खरीदारी कर रही हैं। कोई चूड़ी खरीद रहा कोई मेहंदी खरीद रहा है। कोई सुहाग का सामान खरीद रहा है। बहुत सारी सुहागने मेहंदी लगवा रही हैं। बाजार में मट्ठी, फेनियां, मिठाइयां इत्यादि की दुकानें सजी पड़ी है। सुहागने कपड़ों की दुकान पर सूट इत्यादि की भी खरीदारी कर रही है, ब्यूटी पार्लर पर सुहागानों की भारी भीड़ दिख रही है। दिवाली से पहले करवा चौथ पर बाजारों में काफी भीड़ है। करवा चौथ के कारण मेहंदी लगाने वालों ने रेट बढ़ा दिए हैं। कुल मिलाकर बाजार पूरे गुलजार है।