गांव दयालपुर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

1,373

करतारपुर 3 जनवरी (जसवंत वर्मा ) करतारपुर के नजदीकी गांव दयालपुर में चोरों ने दिनदहाड़े ताला लगे घर में चोरी कर लाखों का माल उड़ा लिया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार दयालपुर के खखा मोहल्ले में बचित्र सिंह पुत्र पाखर सिंह परिवार सहित कहीं रिश्तेदारी में घर को ताला लगाकर गए थे। पीछे से चोरों ने शाम लगभग 4:00 बजे घर के अंदर दाखिल होकर डेढ़ लाख से अधिक की नगदी,नौ तोले सोने के आभूषण, इत्यादि चोरी कर ले गए। चोर सीसी कमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस को सूचित करने पर एएसआई पप्पू गिल मौके पर पहुंचे तथा शानवीन शुरू की गांव में लगे कैमरे की भी जांच की गई कैमरे देखने पर पता लगा कि चोरों ने मुंह ढाक रखे थे तथा मोटरसाइकिल पर तीन चोरआए थे। गांव के सरपंच,पंचायत तथा गांव वासियों ने पुलिस से मांग की है कि चोरों को जल्दी से जल्दी पकड़ा जाए।

Comments are closed.