करतारपुर 16 अक्टूबर (जसवंत वर्मा ) महर्षि श्री वाल्मीकि जी वेल्फेयर मिशन.रजि मंडी मुहल्ला करतारपुर की ओर से भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का स्वागत नीलकंठ युवा ब्रिगेड करतारपुर की ओर से मेंन बाजार पी सी वर्ल्ड शॉप पर किया गया । जिसमें महर्षि वाल्मीकि वेलफेयर मिशन के प्रधान श्री विपन थापर जी को माता रानी चुनरी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अशोक कुमार सनोत्रा, अजय सक्सैना,अरूण सनोत्रा,रुपिंदर सिंह, नीरज,पवन,पंकज, अंचल, तरुण आनन्द, मोहित, रिशु,कृष्णा, ऐली,तरूण सभरवाल, नितिन,पारस धीमान, भूवन,विनायक,अमन,साबी आदि मौजूद थे।
