प्राचीन शिव मंदिर करतारपुर में शिव विवाह करवाया

122

करतारपुर 1 मई ( जसवंत वर्मा)
प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में अक्षय तृतीय पर शिव विवाह का आयोजन किया गया इस दौरान ओम प्रकाश जंगल एंड पार्टी जालंधर वालों द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से शिव विवाह करवाया गया। सर्वप्रथम इस कार्यक्रम के यजमान शिव आनंद एवं बीना रानी एवं उनके परिवार के सदस्य थे जिन्होंने पूजा अर्चना की। उसके बाद ओमप्रकाश जंगल और पार्टी द्वारा शिव विवाह का दौरान जानकारी देते हुए भोले बाबा एवं पार्वती माता की जयमाला करवा कर सात फेरे करवाएं उसके उपरांत आरती पूजन का प्रसाद बांटा गया इस दौरान भोले बाबा के जयकारों से सारा मंदिर परिसर गूंज उठा और सारा माहौल भोले बाबा के रंग में रंग गया।इस मौके पर दर्जनों श्रद्धालुजन उपस्थित थे जिन्होंने भोले बाबा के विवाह का आनंद उठाया। प्रधान दीपक कुमार ने पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया।

Comments are closed.