संत फ़्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल करतारपुर का (आई सी एस सी)दसवीं का परिणाम रहा शत प्रतिशत

810

करतारपुर 30अप्रैल (जसवंत वर्मा )संत फ़्रांसिस कान्वेंट स्कूल करतारपुर का दसवी कक्षा का परिणाम घोषित हुआ, और परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में विद्यालय के 156 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें से18 विद्यार्थियों ने 90% और इससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय के नाम को रोशन किया। विद्यालय की दृष्टि गुप्ता ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरतेज सिंह और कोमल बिरला ने 95.60% अंक प्राप्त कर दिव्तिय स्थान तथा महक ने 94.8%अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों के चेहरे पर हर्ष के भाव देखते ही बनते थे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिस्टर दिव्या जी ने ख़ुशी से भाव विभोर होकर सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर मुबारकबाद दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह अथक मेहनत करते रहने की तथा सफलता प्राप्त करते रहने की अपील की ।साथ ही साथ उनके भावी जीवन के लिए आशीषें दी।

Comments are closed.