सोना आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 924 रुपए महंगा होकर 64,404 रुपए हो गया है। इससे पहले 4 दिसंबर को सोने ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब इसकी कीमत 63,805 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं चांदी में भी आज बढ़त देखने को मिल रही है। ये 1,261 रुपए महंगी होकर 72,038 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 70,777 रुपए पर थी। चांदी ने भी बीते साल 4 दिसंबर को ही ऑलटाइम हाई बनाया था। चांदी 77 हजार के पार पहुंच गई थी।