पंजाब की आप सरकार हर फ्रंट पर फेल हुई –सूद

0 330

फसल बेचने के लिए किसान मंडीओ में हो रहा है परेशान

करतारपुर 23 अक्टूबर( जसवंत वर्मा ) पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार हर फ्रंट पर फेल हुई है यह विचार सिटी कांग्रेस करतारपुर के प्रधान गोपाल सूद ने व्यक्त करते बताया 6 महीने गर्मी में बड़ी मेहनत से लाखों रुपए लगाकर धान की फसल किसानों ने तैयार की लेकिन सरकार धान की खरीद और लिफ्टिंग नहीं करा रही है जिससे किसानों को मंडीओ में परेशान होना पड़ रहा है। यहां तक की अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए उनको सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सूद ने कहा इस सरकार में लॉ एंड ऑर्डर कायम रखना एक बहुत बड़ी समस्या है जिसके चलते नशा लूट, पाट, चोरियो , भ्रष्टाचार की घटनाएं बढ़ रही है। आम जनता का इस सरकार से मोह भंग हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि नगर कौंसिल करतार पुर के प्रधान का पद 1 साल से ज्यादा समय खाली होने पर भी नए प्रधान का चुनाव नहीं किया गया। जिस शहर के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Leave A Reply