विधानसभा बनाने के लिए मंजूरी और जमीन दिए जाने को लेकर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पंजाब के गवर्नर लालचंद कटारिया से मुलाकात के लिए पहुंचे
हाई कोर्ट द्वारा हरियाणा को चंडीगढ़ में अपनी विधानसभा बनाने के लिए मंजूरी और जमीन दिए जाने को लेकर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पंजाब के गवर्नर लालचंद कटारिया से मुलाकात के लिए पहुंचे
राज्यपाल के साथ मुलाकात के बाद पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह सीमा और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की प्रैस वार्ता
हरपाल सिंह चीमा, वित्त मंत्री पंजाब:
आज आम आदमी पार्टी पंजाब का वफ़द माननीय राज्यपाल से मुलाकात करके आया है
आज का मुख्य मुद्दा पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ को लेकर था
चंडीगढ़ पर पंजाब का हक है, इसे पंजाब को दिया जाना चाहिए, यहां पड़ोसी राज्य को विधानसभा बनाने का अधिकारी नहीं है
हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ के10 एकड़ के बदले पंचकूला में 12 एकड़ देने का प्रपोजल लाई है ताकि वो चंडीगढ़ में अपना विधानसभा बना सकें। हम इसका विरोध करते हैं और इसके तहत आज हम राज्यपाल से मिल कर आए हैं
चंडीगढ़ को पंजाब से छीनने का प्रयास किया जा रहा है, ओर इसके लिए अलग अलग साजिशे की जा रही है, साथ हीं इस मुद्दे पर राजनीतिक पार्टियों अपनी सियासी रोटियां शेक रही है
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा की प्रतिक्रिया
पंजाब अपने भाईचारे के लिए जाना जाता है, हमारे लिए हरियाणा छोटे भाई जैसा है, चंडीगढ़ पंजाब का है, उन्हें विधानसभा बनाना है तो वो चंडीगढ़ के साथ लगते पंचकूला में क्यों नहीं बना लेते, चंडीगढ़ को हरियाणा के लिए टेंपररी राजधानी बनाई गई थी पर आज इतने सालों बाद भी अपनी राजधानी क्यों नहीं बना पाया ?
Comments are closed.