राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मॉरीशस की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुई, भारत-मॉरीशस के संबंधों को मिलेगी और मजबूती

0 68

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मॉरीशस की अपनी पहली तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारतीय नौसेना का एक दल भी हिस्सा लेगा, जिसमें भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन पोत आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी भी शामिल होंगे।

Leave A Reply