भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाश उत्सव 17 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा

0 432

करतारपुर 7 अक्टूबर( जसवंत वर्मा ) सृष्टि करता भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाश उत्सव 17 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि मंदिर मंडी मोहल्ला मे बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में महर्षि वाल्मीकि वेलफेयर मिशन मंडी मोहल्ला करतारपुर के प्रधान विपिन थापर ने बताया 54वी विशाल शोभायात्रा 16 अक्टूबर को 4 बजे निकली जाएगी। 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे झंडे की रसम, 1 बजे लंगर, 3 से 6 बजे तक सत्संग, रात 8 बजे से संगीत दरबार होगा। इसी तरह ऋषि नगर करतारपुर के भगवान वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि ब्राह्मण मंडल द्वारा भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में प्रधान लव कुमार सोंधी ने बताया 16 अक्टूबर को 3 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी,। 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे हवन, 11 बजे झंडे की रसम, स्त्री सत्संग 12:00 बजे होगा।

Leave A Reply