भारतीय नौसेना समुद्री डाकुओं पर कहर बनकर टूट रही है। नौसेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई से वर्षों से मालवाहक जहाजों के लिए चिंता का कारण बने समुद्री डाकुओं के हौसले पस्त होने लगे हैं। अब नौसेना ने सोमालिया के पूर्वी तट पर जहाजों के अपहरण के समुद्री डाकुओं के एक प्रयास को विफल कर दिया है। नौसेना की कार्रवाई के बाद अपहृत किए गए जहाज पर सवार सभी डाकुओं ने आत्मसमर्पण कर दिया है। चालक दल के 17 सदस्यों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है।