नव वर्ष आगमन पर एक शाम मुरली वाले के नाम धार्मिक समागम करवाया गया

384

करतारपुर 1 जनवरी( जसवंत वर्मा ) नीलकंठ युवा ब्रिगेड करतारपुर द्वारा नव वर्ष के आगमन पर गौशाला मंदिर करतारपुर में एक शाम मुरली वाले के नाम का धार्मिक समागम करवाया गया। समागम शुरू होने से पहले पूजा अर्चना की गई। अशोक शर्मा आशु शर्मा एंड पार्टी जालंधर वाले ने देर रात तक धार्मिक भजन गाकर संगत को निहाल किया। आशु शर्मा द्वारा अपनी सुरीली आवाज में गए भजन लोगों को झूमने पर मजबूर कर गए। रात को आरती के बाद 56 व्यंजनों का भोग भगवान जी को लगाया गया। तथा प्रसाद बांटा गया। प्रधान राजकुमार अरोड़ा अशोक बिट्टू तथा नीलकंठ युवा ब्रिगेड ने इस समागम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया है तथा आशा प्रकट की है आगे भी ऐसे ही सहयोग मिलता रहेगा। इस अवसर पर प्रधान राजकुमार अरोड़ा,अशोक बिट्टू,नाथी सनोत्रा, अजय सक्सेना, अरुण सानोत्रा, रूपेंद्र सैनी,तरुण आनंद, विवेक, अमन, पवन, अंकुश, पारस धीमान,नितिन,नीरज,सक्सेना, एली,कृष्णा,रिशु,मास्टर अमरीक सिंह,संजीव भल्ला, तरुण सभरवाल, गौरव, विशाल आनंद, गुरदीप सिंह मिंटू, सोनिया, गोल्डी, लता सनोत्रा,कांता वर्मा, पुष्पा वर्मा, रेनू भारद्वाज,अनु अरोड़ा, विजय सक्सेना, राजु मल्होत्रा, हरिचंद गिरधर,बलराम गुप्ता, श्री कृष्णा, राज कौशल, अनिल शर्मा,दीपक दीपा, बनमलीकांत शर्मा,अमृत शर्मा, दीपक शर्मा, पवन शर्मा,इत्यादि बड़ी गिनती में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Comments are closed.