एनएचएम कर्मचारियों ने तीन दिन कलम छोड़ हड़ताल करने का निर्णय लिया

256

करतारपुर 24 मार्च (जसवंत वर्मा )स्वास्थ्य विभाग एन.एच.एम. पंजाब के कर्मचारी पिछले 15-20 वर्षों से अल्प वेतन पर काम कर रहे हजारों कच्चे स्वास्थ्य कर्मचारियों जिनमें डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एएनएम, कार्यालय कर्मचारी व अन्य मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं, का लगातार शोषण किया जा रहा है। इससे तंग आकर कर्मचारियों ने तीन दिवसीय कलम-और-स्याही छोड़ हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। जिसमें पंजाब के सभी जिलों व ब्लॉकों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी भाग लेने जा रहे हैं। इस संबंध में आज ब्लॉक करतारपुर के एनएचएम सीनियर मेडिकल अधिकारी डा. सरबजीत सिंह को एक ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर डॉ. योगेश, डॉ. रजनीश, संदीप, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments are closed.