शिवानी नामक इस युवती ने खुद ही अपने प्रेमी संग भागने की फिराक में यह साजिश रची थी। पुलिस ने इस केस में प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ लिया है। इनके साथ साजिश में शामिल तीन अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है। शिवानी, उसके प्रेमी विशाल ठाकुर निवासी शास्त्री नगर मंडी गोबिंदगढ़, विशाल के दोस्तों सूरज कुमार, साहिल कुमार व राजविंदर निवासी संगतपुरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार शिवानी का पति राहुल कुमार लुधियाना में काम पर चला गया था। ससुराल घर में शिवानी, उसकी एक साल की बच्ची और सास सुमन थी। 22 जनवरी बाद दोपहर ढाई बजे के करीब गली में एक कार आई। एक युवक, जिसने रुमाल से मुंह ढका हुआ था, सीधे उनके घर के अंदर गया। बाहर एक युवक खिड़की खोल खड़ा था। एक पिछली सीट पर बैठा था। घर के अंदर जो युवक गया, उसने बैड से बच्ची को गोद में उठाया और शिवानी को बाजू से पकड़ कार में फेंका। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। शिवानी की सास सुमन शोर मचाती रही। किसी ने कार सवारों को नहीं रोका। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर शिकाय़त मिली कि उनके घर से बहू और पोती को किडनैप कर लिया गया है।
जब कंट्रोल रूम पर दिनदहाड़े किडनैपिंग की शिकायत आई तो अफरा तफरी मच गई। एसएसपी अश्विनी गोत्याल ने टीमों का गठन किया। सिटी थाना के एसएचओ रविंदर कुमार की टीम ने कुछ ही समय बाद गाड़ी को मंडी गोबिंदगढ़ में ट्रेस कर लिया। वहां से पता चला कि शिवानी और बच्ची को गांव तूरां में एक घर में रखा गया है। वहां दोनों को बरामद करने के बाद कहानी सामने आई। जांच में पता चला कि शिवानी के विशाल ठाकुर के साथ संबंध हैं। 3 साल से इनका अफेयर चल रहा है।परिवार वालों ने शिवानी की मर्जी बगैर शादी कर दी थी। लेकिन शिवानी अपने पति के फोन से चोरी छिपे विशाल के साथ बात करती रहती थी। इन्होंने एक साजिश रची कि ससुराल परिवार व पुलिस को गुमराह करके शिवानी को ले जाते हैं। ये अपने जाल में खुद ही फंस गए।
Comments are closed.