थाना करतारपुर की पुलिस ने एक आरोपी को एक अवैध पिस्तौल 32 बोर 08 जिंदा राउंड और 02 मैगजिन के साथ काबू किया

0 127

करतारपुर 17 अगस्त (जसवंत वर्मा) :  थाना करतारपुर की पुलिस ने एक और व्यक्ति को अवैध रिवाल्वर, 32 बोर 8 कारतूस, दो मैगजीन,के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इस संबंध में प्रेस को जानकारी देते हुए श्री पलविंदर सिंह पीपीएस उप पुलिस कप्तान, सब डिवीजन करतारपुर जालंधर ग्रामीण ने बताया कि 16. अगस्त को एएसआई हरदीप सिंह सहित पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान मुखबिर खास की इतलाह पर रेलवे रोड और नजदीकी पशु अस्पताल रोड करतारपुर के नजदीक से जगजीत सिंह उर्फ ​​जग्गा पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी चख्यारा थाना आदमपुर जिला जालंधर को रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्तौल 08 राउंड और 02 मैगजीन बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज करके ​​जग्गा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ हत्या, मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों में पहले से ही विभिन्न पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज है।

Leave A Reply