ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा बंदोबस्त को और मजबूत करने की दिशा में अब  जीआरपी के जवान भी ड्यूटी करते आएंगे नजर

1

नई व्यवस्था के तहत जीआरपी भी आरपीएफ के साथ मिलकर ट्रेनों में सुरक्षा निगरानी करेगी। फरीदाबाद सर्कल के अंतर्गत आने वाले फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नारनौल थाना क्षेत्रों में इस नई गश्त प्रक्रिया को शुरू करने की तैयारी है।

इसका उद्देश्य ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को और पुख्ता करना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। ट्रेन एस्काट ड्यूटी का शेड्यूल फरीदाबाद के सर्कल ऑफिसर डीएसपी राजेश चेची द्वारा तय किया जाएगा।

Comments are closed.