कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें गढ़ी सांपला-किलोई सीट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, होडल के लिए राज्य इकाई प्रमुख उदय भान और जुलाना के लिए पहलवान विनेश फोगट का नाम शामिल है। अन्य उम्मीदवारों में लाडवा के लिए मेवा सिंह, सोनीपत के लिए सुरेंद्र पंवार, रोहतक के लिए भारत भूषण बत्रा, बादली के लिए कुलदीप वत्स, रेवाड़ी के लिए चिरंजीव राव और फरीदाबाद एनआईटी निर्वाचन क्षेत्र के लिए नीरज शर्मा शामिल हैं।
ओलंपियन विनेश फोगट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस में शामिल होकर राजनीतिक चुनौती का डटकर सामना करने की कसम खाई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होने हैं और नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के निर्वाचन क्षेत्रों और उम्मीदवारों की सूची
-कालका – प्रदीप चौधरी
-नारायणगढ़ – शैले चौधरी
-साढौरा (एससी) – रेनू बाला
-रादौर – बिशन लाल सैनी
-लाडवा – मेवा सिंह
-शाहबाद (एससी) – राम करण
-नीलोखेड़ी ( एससी) – धर्मपाल गोंदर
-असंध – शमशेर सिंह गोगी
-समालखा – धर्म सिंह छोकर
-खरखौदा (एससी) – जयवीर सिंह
-सोनीपत – सुरेंद्र पंवार
-गोहाना – जगबीर सिंह मलिक
-बरोदा – इंदुराज सिंह नरवाल
-जुलाना – विनेश फोगाट
-सफीदों -सुभाष गांगोली
-कालांवाली (एससी) – शीशपाल सिंह
-डबवाली – अमित सिहाग
-गढ़ी सांपला-किलोई – भूपिंदर सिंह हुड्डा
-रोहतक – भारत भूषण बत्रा
-कलानौर (एससी) – शकुंतला खटक
-बहादुरगढ़ – राजिंदर सिंह जून
-बादली – कुलदीप वल्स
-झज्जर (एससी) – गीता भुक्कल
-बेरी – डॉ. रघुवीर सिंह कादियान
-महेंद्रगढ़ – राव दान सिंह
-रेवाड़ी – चिरंजीव राव
-नूंह – आफताब अहमद
-फिरोजपुर झिरका – मम्मन खान
-पुनहाना-मो. इलियास
-होडल (एससी) – उदय भान
-फरीदाबाद एनआईटी – नीरज शर्मा