हरिद्वार से जम्मू जा रही बस लुधियाना में पलटी, 35 लोग घायल, 1 की मौत, टायर पंक्चर से हुअा हादसा

0 42

हरिद्वार से जम्मू जा रही निजी कंपनी की बस देर रात को लुधियाना में पलट गयी। हादसे में बस में सवार 3 बच्चों समेत 35 लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें लुधियाना के सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया है। वहीं हादसे में एक व्यकित की मौत हो गयी। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
देर रात जालंधर बायपास के पास हुअा हादसा-
हादसा रात 1 बजे के करीब जालंधर बायपास के पास हुअा। जहां हरिद्वार से चलकर जम्मू को जा रही बस जैसे ही लुधियाना के जालंधर बायपास के पास पहुंची तो हाईवे पर अचानक पलट गयी। जिसके बाद चीख-पुकार की अावाज सु अासपास के लोग मौके पे पहुंचे अोर उन्होंने बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।
एंबुलेंस से घायलों को पहुंचाया अस्पताल-
सूचना मिलते ही एंबुलेंस की गाडियां घटनास्थल पर पहुंची अोर घायलो को सिविल अस्पताल लाया गया। हादसे में तीन बच्चों समेत 35 लोग घायल हो गए हैं जोकि अस्पताल में ही उपचाराधीन हैं जिनमें 12 की हालत नाजूक बतायी जा रही है।
टायर पंक्चर से हुअा हादसा-
बताया जा रहा है जालंधर बायपास के पास एकदम टायर पंक्चर हो गया अोर बस पलट गयी। बस जम्मू को जा रही थी। पंक्चर के बास बस पलट गयी। जिसमें एक व्यकित की मौत भी हो गयी।
48 के करीब थी सवारियां-
अस्पताल में दाखिल कुलदीप ने बताया कि बस मे 48 के करीब लोग सवार थे। जिनमें 35 के करीब लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि बस का टायर पंक्चर होने से ये हादसा हो गया जोकि रात 1 बजे के करीब था।
पुलिस ने शुरू की जांच-
पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जिसका शव सिविल अस्पताल में रखा गया है। पहचान होने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Leave A Reply