भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू भारी मतों से जीतेंगे– शैली

0 188

करतारपुर 21 मई (जसवंत वर्मा ) जालंधर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू भारी मतों से जीतेंगे। यह विचार करतारपुर के सीनियर भाजपा नेता शैली महाजन ने व्यक्त करते हुए कहां के लोग केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यों को देखते हुए भाजपा प्रत्याशियों को ही विजई बनाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पूरे देश में सड़कों, पूलो का निर्माण किया, गरीबों को शौचालय और मकान दिए, महिलाओं को गैस सिलेंडर दिए, किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए दिए, कई अस्पतालों का निर्माण करवाया, गरीबों के जनधन खाता खोले, हिंदुओं की आस्था का प्रतीक भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया।इसके अंतरिकत विदेश में भी भारत का गौरव बढ़ाया। जिससे हर वर्ग खुश है उन्होंने आगे कहा कि इस बार भाजपा 400 से अधिक सीटें लेकर केंद्र में मजबूत सरकार बनाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की के भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मत देकर विजई बनाएं।

Leave A Reply