करतारपुर 16 सितंबर (जसवंत वर्मा) : नीलकंठ दशहरा कमेटी करतारपुर द्वारा इस साल भी दशहरा रेलवे रोड करतारपुर के खुले मैदान में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में नीलकंठ दशहरा कमेटी के प्रधान राजकुमार अरोड़ा तथा अशोक बिट्टू ने बताया रावण,मेघनाथ, और कुंभकरण के पुतले बनाने के लिए आगरा से स्पेशल कारीगर बुलाए गए हैं इन पुतलो की आंखों से निकलेगी चिंगारियां । दशहरे वाले दिन आतिशबाजी का नजारा देखने योग होगा। दशहरे वाले दिन रावण व राम की सेना में युद्ध गणेश ड्रामाटिक क्लब के कलाकार प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि दशहरे के मुख मेहमान कैबिनेट मंत्री सरदार बलकार सिंह होंगे। अरोड़ा ने आगे बताया कि दशहरे वाले दिन रात 7:00 बजे राजतिलक गानु की बगीची करतारपुर में किया जाएगा।दशहरे के बाद 14 अक्टूबर को दशहरे कमेटी एवं कलाकारो को गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार लेकर जाया जाएगा।
