जनता कॉलेज में एनएसएस और रेड रिबन क्लब की ओर से नशा विरोधी सेमिनार और हिंदी दिवस का आयोजन

0 520

करतारपुर 14 सितंबर (जसवंत वर्मा)मास्टर गुरबंता सिंह मेमोरियल जनता कॉलेज करतारपुर में एनएसएस और रेड रिबन क्लब की ओर से नशे पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंसिपल डाॅ. प्रेटी सोढ़ी पहुंचे. सेमिनार की शुरुआत रेड रिबन कोऑर्डिनेटर डॉ. हरविंदर कौर ने प्रिंसिपल का स्वागत कर किया। वक्ता के रूप में कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. गुलजार सिंह ने कहा कि पंजाब में नशे की जो छठी नदी बह रही है उसे युवा पीढ़ी ही नियंत्रित कर सकती है। प्रेटी सोढ़ी ने कहा कि समाज और देश तभी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ पाएगा जब युवा अपने असली मकसद को पहचानेंगे और नशे को ना कहेंगे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साक्षी कश्यप द्वारा नशे के खिलाफ प्रस्तुत कविता को खूब पसंद किया गया। उसी दिन हिंदी विभाग द्वारा डॉ. अनिता के नेतृत्व में हिंदी दिवस मनाया गया. जिसमें विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें नील कमल (सेमेस्टर 3) को प्रथम स्थान, राज मणि को द्वितीय स्थान एवं रानी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्राचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
अध्यक्ष चौधरी सुरिंदर सिंह एवं श्री सचिव हरि पाल जी ने विद्यार्थियों को नशे जैसी बीमारियों से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Leave A Reply