गुरुकुल करतारपुर के आचार्य डॉ. उदयन आर्य यूरोप के शहर रोम में आयोजित वर्ल्ड कांग्रेस आफ फिलोसोफी में करेंगे पत्र वाचन

0 448

करतारपुर 18 जुलाई (जसवंत वर्मा ) : गुरुकुल करतारपुर के आचार्य डॉ. उदयन आर्य यूरोप के शहर रोम में आयोजित वर्ल्ड कांग्रेस आफ फिलोसोफी में करेंगे पत्र वाचन।
यह जानकारी आज गुरु विरजानन्द गुरुकुल महाविद्यालय करतारपुर के प्राचार्य डॉ. उदयन आर्य ने स्थानीय पत्रकारों को दी, उन्होंने कहा भारतीय दर्शन शास्त्र बहुत ही प्राचीन है और उसने पूरी दुनिया को एक नए विचारों को दिया । आर्य ने कहा 4 वर्ष बाद आयोजित वर्ल्ड कांग्रेस आफ फिलासफी में वह पत्र वाचन करेंगे, आर्य ने कहा उनका विषय ( व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक त्रैतवाद -एक अध्ययन)(Practical and theoretical Tritism -A Study ) इस विषय पर पत्र वाचन प्रस्तुत करेंगे, यह वर्ल्ड कांग्रेस फिलासफी इस वर्ष (Campus of Sapienzia University Rom) में आयोजित होगी। पत्रकारों के मध्य बातचीत करते समय आर्य ने अपनी मन की उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे लिए सौभाग्य का विषय है कि मैं भारत का नेतृत्व विश्व स्तरीय कांग्रेस आफ फिलासफी में करूंगा। इस विश्व कांग्रेस फिलासफी में भारत के साथ-साथ संपूर्ण विश्व से अनेक देशों के दार्शनिक एक मंच पर एकत्रित होंगे। 25 वीं वर्ल्ड कांग्रेस आफ फिलासफी 1 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाली है जिसमें डॉ. उदयन आर्य जी का भाग लेना गुरुकुल करतारपुर के लिए गौरव का विषय होगा। इस अवसर पर गुरुकुल के सभी अधिकारियों एवं अध्यापकों ने उन्हें बधाई दी। भारतीय दर्शन परंपरा में आत्यान्तिक दु:ख निवृत्ति की बात कही गयी है जिसके आधार पर दुनिया के अनेकों दार्शनिकों ने अपने नए-नए मत स्थापित किए हैं। प्रस्तुत वर्ल्ड कांग्रेस आफ फिलासफी में प्रसिद्ध दार्शनिकों के मध्य परस्पर चर्चा परिचर्चा व संवाद होगा ।

Leave A Reply