भारी बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दे आप सरकार – अजय मंगूपुर

0 137

बलाचौर 2 अप्रैल (जसप्रीत सिंह धीमान)

कुदरत का कहर एक बार फिर किसानों पर बरस रहा है, भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है ।यह कहना है जिला शहीद भगत सिंह नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय मंगूपुर का। उन्होंने हलका बलाचौर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों का दौरा किया और लोगों की कठिनाइयों का जायजा लिया। पिछले दिनों हुई बारिश से कई एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद हो गई, किसान बेबस होकर खेतों में बर्बाद होती फसल को देखता रह गया। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती दरें, खाद की दोगुनी-तिगुनी दरें पहले ही अन्नदाता की कमर तोड़ चुकी हैं। कानून के मुताबिक किसानों की लागत का आकलन करें तो फसल का मूल्य भी नहीं मिल पाता, खेती दिन-ब-दिन घाटे का सौदा बनती जा रही है। अजय मंगूपुर ने कहा कि सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि गांवों का दौरा करते हुए नजर नहीं आया. अजय मंगूपुर ने सरकार से जल्द से जल्द गिरदावरी कराने और खराब हुई फसलों का शत प्रतिशत मुआवजा तुरंत देने की मांग की। इस अवसर पर अजय मंगूपुर जिला अध्यक्ष कांग्रेस, हरजीत जाडली महासचिव डी.सी.सी. उपस्थित थे

Leave A Reply