2036 ओलिंपिक में भारत को ज्यादा पदक दिलाने के लिए आईआईटी दिल्ली खेलों में नई तकनीक का कर रहा इस्तेमाल
जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2024 में आईआईटी दिल्ली और एक्सेटर विश्वविद्यालय के बीच साझेदारी हुई थी। इसमें खेल विज्ञान, खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और चोट से उबरने जैसे विषयों पर काम करने का फैसला हुआ था।
इसके तहत आईआईटी दिल्ली के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में सितंबर 2025 में स्पोर्ट्स बायोमैकेनिक्स लैब शुरू की गई। इसे साई के नेशनल सेंटर फार स्पोर्ट्स साइंस एंड रिसर्च के सहयोग से बनाया गया है।

Comments are closed.