पंजाब में मानसून की विदाई शुरू,बाढ़ और बारिश से मिली राहत

18

पंजाब में मानसून की विदाई होनी शुरू हो गई है। रविवार को पंजाब के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहा। इससे दिन का तापमान बढ़ा। हालांकि, कई जिलों में दिन में तेज हवाएं भी चल रही थीं।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पंजाब के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि रात का तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री और रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Comments are closed.