लड़कियों के लिए 6 महीने का मुफ्त कंप्यूटर सीखलाई कोर्स जल्दी ही शुरू किया जा रहा है– राजा

447

करतारपुर 4 अप्रैल (जसवंत वर्मा ) गांव दयालपुर जिला जालंधर में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट पटियाला की ओर से 6 महीने का निशुल्क कंप्यूटर सिखलाई कोर्स जल्दी ही शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में गांव के सरपंच हरजिंदर सिंह राजा,नंबरदार ने बताया यह कोर्स सिर्फ लड़कियों के लिए ही है जो लड़कियां दसवीं पास या 12वीं पास है वह यह कोर्स कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि जो भी लड़की यह कोर्स करना चाहती है 6 अप्रैल तक अपना नाम दर्ज करा दे। कोर्स करने वाली लड़की से कोई भी पैसा नहीं लिया जाएगा। कोर्स पूरा होने पर लड़की को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। सरपंच हरजिंदर सिंह राजा ने कहा कि लड़कियां ज्यादा से ज्यादा इस कोर्स का फायदा उठाएं।

Comments are closed.