करतारपुर 25 फरवरी ( जसवंत वर्मा ) आम आदमी पार्टी के सीनियर आगु गुरपाल सिंह पाला मांगेकी को पंजाब सरकार ने मार्केट कमेटी जालंधर का चेयरमेन नियुक्त किया है। इस अवसर पर गुरपाल सिंह पाला ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान, हलका विधायक बलकार सिंह एवं उनकी पत्नी हरप्रीत का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दी हुई जिम्मेदारी पूरी तंदेही से निभाएंगे। पाला को हर तरफ से इस नियुक्ति पर बधाई मिल रही है। गुरपाल सिंह पाला को चेयरपरसन राजविंदर कौर, वरुण बावा, पंडित अवध शर्मा, जसविंदर बबला, सरपंच हरजिंदर सिंह राजा, अवतार सिंह शाह, सनी छाबड़ा, सुरेंद्र सिंह काहलो शिंदा, पंच अश्वनी सेठ लाडी, अमन खख, बलविंदर सिंह गोल्डी, विजय ठाकुर, विपिन थापर, आदि गण माननीय व्यक्तियों ने बधाई दी है।
Comments are closed.