स्कूल को भेंट की अलमारी, आफिस टेबल और बिजली के उपकरण

134

करतारपुर: 24 फरवरी (जसवंत वर्मा ) समाज सेवी संस्था नेकी की दुकान करतारपुर ने दानी सज्जन नागेन्द्र फुल जी के सहयोग से संत बाबा ओंकार नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल काला बहियां (जालंधर) को एक अलमारी, ऑफिस टेबल व बिजली का सामान भेंट किया। स्कूल प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए संस्था नेकी की दुकान करतारपुर तथा विशेष रूप से नागेंद्र फुल परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मास्टर अमरीक सिंह, स्कूल प्रिंसिपल मैडम कुलविंदर कौर, श्री गेंदी राम, मैडम सुमन, सीमा, अवरिन्दर कौर, नितिका कमल, गगनदीप कौर व स्कूल स्टाफ उपस्थित था।

Comments are closed.