नए साल की शुरुआत ठंड के साथ, पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

39

राष्ट्रीय राजधानी में नए साल की पहली सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बुधवार को कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान मंगलवार की तुलना में लगभग दो डिग्री सेल्सियस कम रहा, सापेक्ष आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Comments are closed.