बाबा मोतीराम मेहरा एवं उनके परिवार की महान शहादत को समर्पित दूध का लंगर 25, 26, 27 दिसंबर को

109

करतारपुर 22 दिसंबर (जसवंत वर्मा ) गांव दयालपुर में अमर शहीद बाबा मोतीराम मेहरा एवं उनके परिवार की महान शहादत को समर्पित गर्म दूध का लंगर 25, 26,27 दिसंबर को लगाया जाएगा। इस संबंध में सरपंच हरजिंदर सिंह राजा लंबरदार ने बताया शेरे पंजाब स्पोर्ट्स क्लब दयालपुर, शेरे पंजाब गुरमीत संगीत विद्यालय दयालपुर,ग्राम पंचायत दयालपुर,प्रवासी भारतीयों तथा नगर निवासियों के सहयोग से अमर शहीद बाबा मोतीराम मेहरा एवं परिवार की शहादत को समर्पित गर्म दूध का लंगर जीटी रोड दयालपुर में 25, 26,27 दिसंबर को लगाया जाएगा।

Comments are closed.