गांव विरक कलां स्थित सिविल एयरपोर्ट पर दो यात्रियों की स्क्रीनिंग के दौरान उनके हैंडबैग से 32 बोर के दो खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ

105

बठिंडा जिले के गांव विरक कलां स्थित सिविल एयरपोर्ट पर दो यात्रियों की स्क्रीनिंग के दौरान उनके हैंडबैग से 32 बोर के दो खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ.

एयरपोर्ट अथॉरिटी की शिकायत पर पुलिस ने गुड़गांव के विक्रम सिंह और फाजिल्का जिले के गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए फिलहाल गिरफ्तार लोगों से आगे की पूछताछ शुरू कर दी है

पुलिस ने बताया विक्रम सिंह जो लाइसेंस वेपन होल्डर उसके पास पहले ही लाइसेंस बना हुआ है उनके कहने के मुताबिक उनके बैग में पहले से ही रखे हुए थे एयरपोर्ट जाते समय बैग से बाहर निकालना रह गया फिलहाल मामला दर्ज कर हुए पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है.

Comments are closed.