फिरोज़पुर के गांव अलीके में दिन-दहाड़े चली गोलियां, दो लोग हुए घायल

37

मौके पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच कर रही है

फिरोज़पुर: फिरोज़पुर में ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब लूटपाट, गोलीबारी या अन्य हिंसक घटनाएं न घटित होती हों। ताजा घटना फिरोज़पुर के गांव अलीके में सामने आई है, जहां पैसों के लेन-देन को लेकर गोलीबारी हुई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें फिरोज़पुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव अलीके में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जब विवाद बढ़ा, तो शंकर नामक युवक और एक अन्य युवक मुख्तियार सिंह छत पर चढ़कर झगड़ा देख रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें शंकर और मुख्तियार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस मामले में बलकार सिंह पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया गया है। बलकार सिंह ने आरोपों को झूठा बताया है, उनका कहना है कि वह बीमार हैं और बेड पर पड़े हुए हैं।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि गांव अलीके में पैसों के लेन-देन को लेकर गोलीबारी हुई है, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। परिवार के बयान पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.