पेडिंग खोलते समय हुआ हादसा,1 व्यक्ति की मौत.2 मजदूर घायल
लुधियाना में आज निर्माणधीन फैक्ट्री की अचानक 11 फूट ऊंची दीवार गिर गई। दीवार के नीचे कुल 8 मजदूर दब गए। 1 मजदूर की मौत हो गई जबकि दो लेबर घायल है। 5 अन्य लोगों के मामूली चोट आई है। घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया जबकि मृतक मजदूर के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
जानकारी मुताबिक फोकल पुआइंट फेस-7 में एक फैक्ट्री का निर्माण हो रहा है। कुछ दिनों से लेबर काम कर रही थी। 11 फूट ऊंची दीवार बनाई गई थी। आज दीवार की पेडिंग खोलते समय यह हादसा हो गया। दीवार गिरने की आवाज सुन आस-पास के लोग इक्ट्ठे हो गए। घायलों को दीवार के मलबे से बाहर निकाला। जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम मोहम्मद मोसिन आलम है। मोसिन राजमिस्त्री का काम करता था। घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई। घटना स्थल पर लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया।
जानकारी देते हुए अख्तर ने बताया कि मोसिन दीवार का प्लास्टर कर रहा था। उसके साथ कुछ अन्य लेबर भी मौजूद थी। अचानक से दीवार गिर गई। कई लोगों के चोट आई।
मोहम्मद ररूल ने कहा कि फैक्ट्री अभी नई बन रही है। 8 से 10 मजदूर काम आज कर रहे थे। कुछ मजदूर दीवार की पेडिंग खोल रहे थे बाकी काम कर रहे थे। घायलों को घाटी अस्पताल नजदीक बिजली घर पहुंचाया गया है। कुछ लोग मौके पर यह भी कह रहे है कि हलका मैडीरिएल इस्तेमाल किए जाने के कारण यह दीवार गिरी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
