नीलकंठ सेवा दल करतारपुर ने फलों का लंगर लगाया

0 411

करतारपुर 16 अक्टूबर (जसवंत वर्मा ) नीलकंठ सेवा दल करतारपुर ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर निकली शोभा यात्रा दौरान फलों का लंगर लगाया। इस लंगर का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब, संसद सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी, हलका इंचार्ज कांग्रेस पार्टी पूर्व एस एस पी राजेंद्र सिंह, सिटी कांग्रेस प्रधान गोपाल सूद ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इस अवसर पर नीलकंठ सेवा दल द्वारा महार्षि वाल्मीकि वेलफेयर मिशन मंडी मोहल्ला करतारपुर के प्रधान विपन थापर को चुनरी एवं सम्मान चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान राजकुमार अरोड़ा, अशोक बिट्टू, नाथी सनोत्रा, इत्यादि ने आए मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया।इस अवसर पर नीलकंठ सेवादल के प्रधान राजकुमार अरोड़ा, अशोक बिट्टू, नाथी सनोतरा, पार्षद बाल मुकंद बाली, महिला कांग्रेस प्रधान रेनू सेठ, महिला प्रधान हरबंस कौर, अरविंद टाडा, विक्की स्तोत्रा,मिंटू सनोत्रा,जीवन सभरवाल, इत्यादि गण माननीय व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave A Reply