खन्ना के अमलोह रोड पर गुरुद्वारा बेगमपुरा साहिब गलवड्ढी के ग्रंथी को लेकर विवाद हुआ

0 106

खन्ना के अमलोह रोड पर गुरुद्वारा बेगमपुरा साहिब गलवड्ढी के ग्रंथी को लेकर विवाद हुआ। ग्रंथी पर शराब और मीट का सेवन करने का आरोप लगा। गुरुद्वारा कमेटी ने करतार नगर में ग्रंथी को उसके दोस्त के घर से पकड़ा। जिसके बाद हंगामा हुआ और ग्रंथी को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने ग्रंथी को हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। मामले की जांच शुरू की गई।

अमर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ग्रंथी अमरजीत सिंह करतार नगर इलाके में अपने एक साथी के घर शराब पी रहा है। मीट का सेवन कर रहा है। कमेटी के कुछ लोग वहां पहुंचे और देखा कि ग्रंथी और उसका दोस्त शराब पी रहे थे। साथ में मीट खा रहे थे। उसे पकड़कर थाने लाया गया। इलाके के लोगों ने मांग की कि ग्रंथी खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave A Reply