सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया सम्मानित

0 383

जालन्धर: 21 सितम्बर (जसवंत वर्मा .) प्रसिद्ध समाज सेवी डाॅ. एस. पी. ओबेरॉय जी के संरक्षण में चल रहा सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) की ओर से लेक्चरार डा. सुरजीत लाल (पूर्व जिला गाइडेंस काउंसलर और जिला सहायक स्वीप नोडल अधिकारी जालंधर) और समाजसेवी संस्था नेकी की दुकान करतारपुर, के संस्थापक लेक्चरार अमरीक सिंह को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट दोआबा जोन के अध्यक्ष स. अमरजोत सिंह ने अपने सम्बोधन में डा.सुरजीत लाल के समाज सेवा में बहुमूल्य योगदान की सराहना की। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में डाॅ. सुरजीत लाल और स. अमरीक सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सेवानिवृत्ति के बाद वे दोनों समाज सेवा और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट को अधिक समय देंगे। अंततः डॉ. सुरजीत लाल और स. अमरीक सिंह ने इस विशेष सम्मान के लिए सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट दोआबा जोन के प्रधान अमरजोत सिंह और आये हुए ट्रस्ट के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और उन्हें ट्रस्ट द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं में अधिकतम सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर अमरजोत सिंह (अध्यक्ष, सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट, दोआबा जोन) मैडम कुसुम शर्मा (चेयरपर्सन नारी चेतना मंच जालंधर), एस. सी.शर्मा, लैक: डॉ. सुरजीत लाल, मैडम मंजीत कुमारी, लैक: अमरीक सिंह, जतिंदर सिंह वालिया, एडवोकेट मनमोहन सिंह, राजिंदर कुमार, सुरिंदर सिंह काहलों, राकेश आहीर, गुरविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply