केजरीवाल ने कुरुक्षेत्र में कहा, ‘‘आज हमारे पास क्या है। हम बहुत छोटे हैं। भगवान श्री कृष्ण हमारे साथ हैं।”

0 128

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के साथ ‘धर्म’ है और लोगों से यह तय करने को कहा कि वे ‘धर्म’ के साथ हैं या ‘अधर्म’ के साथ। हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों से इस सीट से आप के उम्मीदवार सुशील गुप्ता को वोट देने का आग्रह किया। आप और कांग्रेस गठजोड़ के तहत हरियाणा में लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। समझौते के तहत, आप राज्य की कुल 10 संसदीय सीट में से एकमात्र कुरुक्षेत्र सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Leave A Reply