कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने धार्मिक संस्थाओं को चेक बांटे

0 496

करतारपुर 15 सितंबर (जसवंत वर्मा )  : कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने कुछ समय पहले धार्मिक संस्थाओं को वित्त सहायता देने के लिए ग्रांट देने की घोषणा की थी। आज मंत्री बलकार सिंह ने करतारपुर के धार्मिक संस्थाओं को चेक बांटे.इसी श्रृंखला के तहत महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या वेलफेयर एसोसिएशन, श्री राम लीला कमेटी (रजि.), श्री गणेश ड्रामेटिक क्लब (रजि.) और बाबा बोहर शाह धर्मशाला कमेटी इन चार धार्मिक संस्थाओं को नगर स्थान ट्रस्ट में बने आप कार्यालय में 9.90 लाख का अनुदान चेक दिया गया। इस अवसर पर मैडम हरप्रीत कौर,आप वरिष्ठ नेता वरुण बावा, पंडित अवध शर्मा, जसविंदर बबला, सनी छाबड़ा, डीएसपी सुरेंद्र पाल धोगड़ी,के इलावा दीपक कुमार,दीपा अनिल शर्मा,संजय,शर्मा पवन शर्मा, पूर्व पार्षद प्रदीप अग्रवाल, अमृत शर्मा, सुमेश सोंधी,सतनाम सिंह, ओंकार सिंह इत्यादि बड़ी गिनती में गण मान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Leave A Reply